Mon, May 20, 2024
image
4 अधिकारियों की मौत /30 Apr 2024 12:00 PM/    33 views

अमेरिका में अपराधी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर दागा गोलियां

चार्लोट। अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में एक चौंकाने वाली घटना हुई हैं। यहां पुलिस जिन बदमाशों को पकड़ने गई थी उन्ही ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिग कर दी। इससे चार अधिकारियों की मौत हो गई। वहा चार अन्य अधिकारी घायल हो गए। यह सभी अधिकारी बंदूक रखने के आरोप में वांछित एक अपराधी के वारंट की तामील करने उत्तरी कैरोलिना के एक घर में गए थे। तभी बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें चार पुलिस कर्मियों की मौत हो गई तो वहीं चार घायल हो गए। चार्लोट-मैकलेनबर्ग पुलिस प्रमुख जानी जेनिग्स ने कहा कि मारे गए अधिकारियों की पहली खेप को बचाने के लिए चार्लोट पड़ोस में पहुंचे कुछ अधिकारी घायल हो गए क्योंकि वांछित व्यक्ति को मारने के बाद दूसरे शूटर ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर अमेरिकी मार्शल सेवा ने पुष्टि की है कि उत्तरी कैरोलिना के चार्लोट में एक भगोड़े वारंट अपराधी को पकड़ने के लिए चलाए गए आपरेशन के दौरान एक उप अमेरिकी मार्शल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कई अन्य मार्शल सर्विस टास्क फोर्स के सदस्यों और स्थानीय अधिकारियों को भी गोली मार दी गई और घायल कर दिया गया। जेनिग्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आज हमने कुछ नायकों को खो दिया जो हमारे समुदाय को सुरक्षित रखने की कोशिश कर रहे थे। इस मुठभेड़ के बाद घर में एक महिला और एक 17 वषीय पुरुष पाए गए हैं। जेनिग्स ने कहा, दोनों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Comment