Sat, Apr 26, 2025

Home/ अंतर्राष्ट्रीय / मास शूटिग हादसे में कई लोगों ने गंवाई थी जान

मास शूटिग हादसे में कई लोगों ने गंवाई थी जान

300 से ज्यादा सवार थे यात्री

06 Jun 2024 02:18 PM 93 views

मास शूटिग हादसे में कई लोगों ने गंवाई थी जान

प्राग। यूरोपीय देश चेक रिपब्लिक की राजधानी प्राग से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है। आज तड़के एक ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई हैए वही 23 लोग घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने ये जानकारी दी है।
इंटरियर मंत्री विट रकुसन ने इस घटना के बारे में आगे जानकारी देते हुए बताया कि प्राग से लगभग 100 किलोमीटर 62 मीलद्ध पूर्व पर्डुबिस शहर में ये घटना हुई। रकुसन ने आगे बताया। यात्री ट्रेन निजी रेजीओजेट कंपनी की थी। देश के पूर्वी हिस्से के बीच एक प्रमुख ट्रैक को बंद करना पड़ा। वही अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं। परिवहन मंत्री मार्टिन कुप्का ने इस बात की जानकारी दी है। ट्रेन 300 से अधिक यात्रियों को ले जा रही थी। जिनमें से कई विदेशी थे। निजी रेजियोजेट कंपनी द्वारा संचालित ट्रेनए स्लोवाकिया की सीमा के करीब पश्चिमी यूक्रेनी शहर चोप की ओर जा रही थी। टीवी फुटेज के मुताबिक। एक गाड़ी पटरी से उतर गई थी और यात्रियों को पार्डुबिस मुख्य स्टेशन के पास बसों में बिठाया जा रहा था। वही स्थानीय अग्निशमन विभाग की प्रवक्ता वेंडुला होराकोवा ने चेक टीवी को बताया है कि मालगाड़ी कैल्शियम कार्बाइड ले जा रही थी। बता दें कि प्रधान मंत्री पेट्र फियाला ने भी इस घटना पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। उन्होंने दुर्घटना को एक बड़ी त्रासदी बताया और मारे गए लोगों के प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। वही इससे पहले चेक रिपब्लिक से एक मास  शूटिग का मामला सामने आया था। हादसे में एक विश्वविद्यालय की इमारत में भीषण गोलीबारी की गई। इस गोलीबारी में लगभग 15 लोगों की मौत हो गई थी। गोलीबारी चार्ल्स विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग की इमारत में हुई और हमलावर एक छात्र था। प्राग पुलिस प्रमुख मार्टिन वोंद्रासेक ने इस घटना की जानकारी दी थी। हमलावर की उम्र मात्र 24 साल थी।