Sun, May 19, 2024
image
84 फीसदी शाकाहारी और 65 फीसदी मांसाहारी लोगों के आहार में प्रोटीन की कमी /06 May 2024 11:27 AM/    15 views

मांसपेशियां के लिए जरुरी है प्रोटीन

मांसपेशियों को मजबूत बनाने प्रोटीन सबसे जरुरी है। वही एक अध्ययन के अनुसार 71 फीसदी भारतीयों की मांसपेशियां कमजोर हैं। एक अध्ययन में यह भी पाया गया था कि करीब 84 फीसदी शाकाहारी और 65 फीसदी मांसाहारी लोगों के आहार में प्रोटीन की काफी कमी है। इससे पता चलता है कि कई लोगों को भरपूर मात्रा में प्रोटीन नही मिल पा रहा है, जिस कारण लोगों की मांसपेशियां कमजोर होती जा रही हैं। 
 
प्रोटीन सप्लीमेंट लेने की जरूरत
मांसपेशियां कमजोर होती जा रही हैं तो एक समय ऐसा आएगा कि आप एनर्जेटिक नही रह पाएंगे, जिससे किसी भी काम को करना आपके लिए खासा मुश्किल हो जाएगा। ऐसी हालत में हाइड्रोलाइज्ड युक्त प्रोटीन सप्लीमेंट शरीर में प्रोटीन की कमी दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं। 
 
शरीर के लिए जरूरी है प्रोटीन
कई लोगों को लगता है कि प्रोटीन की जरूरत सिर्फ बाडी बिल्डर को होती है, लेकिन इस रिसर्च के बाद साबित हो गया है कि प्रोटीन हर तरह के शरीर के लिए जरूरी है। अनुसंधानकर्ताओं ने ये भी कहा कि कई लोगों को इसकी जानकारी ही नही होती है कि उन्हें कितने प्रोटीन की जरूरत है और ना उन्हें इस बात की जानकारी होती है कि शरीर में प्रोटीन की कमी के कारण किस तरह का असर पड़ता है। इस वजह से लोगों की मांसपेशियां तेजी से कमजोर हो रही हैं। लोगों को अपनी डाइट में 10 से 14 ग्राम प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने की जरूरत है।
 
व्यायाम करें
प्रोटीन युक्त डायट के साथ अगर आप क्रंचेज, पुशअप्स, रनिंग, स्ट्रेचिग करते हैं, तो आप अपनी मांसपेशियां को ताकतवर बना सकते हैं।
 
दूध, दाल और मछली का सेवन
मांसपेशियां को सही तरीके से मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है पर प्रोटीन के साथ-साथ शरीर के लिए मिनरल, विटमिन्स और कार्बोहाइड्रेट्स की भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके लिए खाने में दूध, दाल और मछली का सेवन अधिक करें। साथ ही केक, बिस्किट वगैरह खाने से जितना हो सके बचें। अपनी डायट में गेंहू, हरी सब्जियां और फल भी शामिल करें। 
 

Leave a Comment