Sat, Aug 02, 2025

Home/ मनोरंजन / पहली बार खलनायक की भूमिका निभाएंगे अर्जुन कपूर

पहली बार खलनायक की भूमिका निभाएंगे अर्जुन कपूर

रोहित शेट्टी के साथ सिघम अगेन की शूटिग अर्जुन कपूर ने खत्म कर ली है

24 May 2024 12:58 PM 153 views

पहली बार खलनायक की भूमिका निभाएंगे अर्जुन कपूर

फिल्म सिघम अगेन में बतौर एक्टर अर्जुन कपूर खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। अर्जुन कपूर अपने करियर में पहली बार विलेन बने नजर आएंगे। बतौर नायक इन दिनों वे पूरी तरह से असफल चल रहे हैं। स्वयं को फिल्म उद्योग में बनाए रखने के लिए अर्जुन ने अब नकारात्मक भूमिकाएँ स्वीकारनी शुरू की है। अब तक 19 फिल्मों में काम कर चुके अर्जुन कपूर की यह 20वी फिल्म है। निर्देशक रोहित शेट्टी की इस फिल्म ‘सिघम अगेन’ को लेकर इन दिनों खूब खबरें चल रही हैं। हाल ही में अर्जुन ने फिल्म के लिए अपने हिस्से की शूटिग पूरी कर ली है और एक फोटो साझा कर प्रशंसकों को इसकी जानकारी दी है। अर्जुन ने सेट से रोहित शेट्टी के साथ जो मोनोक्रोमैटिक फोटो साझा की है, उसमें वे विलेन के लुक में दिख रहे हैं। अर्जुन ने लिखा, रोहित शेट्टी के साथ सिघम अगेन की शूटिग मैंने खत्म कर ली है, मेरी 20वी फिल्म, मास सिनेमा के बास रोहित शेट्टी के साथ अपने करियर की अब तक की सबसे दमदार फिल्म की है, इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा एंटरटेनिग फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर खुश हूं, अब बड़े पर्दे पर अपना हुनर दिखाने का इंतजार नही कर पा रहा हूं। अर्जुन की इस पोस्ट पर उनकी बहन एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने फायर, ताली और शानदार इमोजी भी साझा की हैं। ‘सिघम अगेन’ में अजय देवगन, करीना कपूर खान, रणवीर सिह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्राफ और अक्षय कुमार जैसे सितारे हैं। यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है।