Fri, May 17, 2024
image
नई सोच के साथ नए भारत के निर्माण में लगी है मोदी सरकार जनता ने मन बना लिया है इस बार 400 पारः राजनाथ सिह /01 May 2024 04:49 PM/    20 views

राजनाथ सिह ने रोड शो निकाल कर मांगा जन समर्थन मनोज तिवारी ने दाखिल किया नामांकन

राहुल शर्मा
उत्तर पूवी ।  दिल्ली से भारतीय जनता पाटी के प्रत्याशी मनोज तिवारी ने आज अपने सहयोगियों के साथ नंद नगरी स्थित डीएम कार्यालय नामांकन पत्र दाखिल किया जिससे पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिह के नेतृत्व में एक रोड शो निकाला गया जिसमें हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए इस अवसर पर दिल्ली लोकसभा चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश धनखड़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा लोकसभा चुनाव प्रभारी विष्णु मित्तल संयोजक राजा इकबाल सिह भाजपा नेता सतेंद्र सिह अनिल शर्मा जिला कन्हैया मित्तल मनीष कश्यप जिला अध्यक्ष पूनम चौहान मनोज त्यागी विधायक मोहन सिह बिष्ट अजय महावर जितेंद्र महाजन नीलकांत बक्शी आनंद त्रिवेदी मीडिया प्रभारी दीपक चौहान सहित सभी जिला पदाधिकारी निगम पार्षद मंडल अध्यक्ष एवं हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी मनोज तिवारी के लिए जन समर्थन की अपील की रोड शो के दौरान क्षेत्र निवासियों ने रोड शो में शामिल लोगों का 30 स्थान पर मंच लगाकर स्वागत किया जिसमें अलग-अलग समाज के प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार नई सोच के साथ विकसित और नए भारत के निर्माण में लगी हुई है और अब हम वैभवशाली राष्ट्र के निर्माण की ओर अग्रसर है जो विश्वगुरु भारत की कल्पना को साकार करेगा उन्होंने कहा कि देश की जनता मन बना चुकी है की तीसरी बार भी मोदी सरकार को भारी बहुमत से चुनकर
 400 के लक्ष्य को पार करेगी एनडीए का जन आधार बढ़ रहा है जबकि देश की जनता इंडी गठबंधन को जड़ से नकार चुकी है। राजनाथ सिह ने कहा की मनोज तिवारी तीसरी बार सांसद बनने जा रहे हैं और उसका जीवन्त सबूत है रोड शो में उमड़ा जन सैलाब कार्यकर्ताओं और उपस्थित क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों का यह समूह केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों का साक्षी हैं। और इनका उत्साह यह बताता है कि देश का मूड क्या है इसी तरह का उत्साह पूरे देश में है उन्होंने कहा कि देश में कम मतदान हो रहा है लेकिन हमारा वोट प्रतिशत घटा नहीं है विपक्ष के लोगों ने ही उनको जानकारी दिया है और निराश होकर वह घर बैठे हैं। क्योंकि भाजपा अपार सफलता के साथ गठबंधन साथियों को लेकर आगे बढ़ रही है। प्रदेश लोकसभा चुनाव ओ पी धनखड़ ने बोला कि जिस जनसमूह को हम देख रहे है। इससे यह पता लग रहा है कि हम 5लाख से अधिक वोटो से यह चुनाव जीत रहे है। उन्होंने मनोज तिवारी को गले लगाते हुए उनको 400 पार के लक्ष्य का नारा दिया। 
प्रदेश अध्यक्ष वीरेंदर सचदेवा ने कहा कि तीसरी बार भी हम दिल्ली मे भाजपा के सातों सांसद जीतने जा रहे है व उत्तर पूर्वी दिल्ली का प्रचंड रोडशो देखकर हम यह अंदाजा रहे है कि यहां तो   भाजपा कि ऐतिहासिक जीत होने जा रही है।  उपस्थित जनसमूह का  सिर झुकाकर अभिनंदन करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पाटी एक विचार परिवार है और इसका हर कार्यकर्ता जनहित और राष्ट्रवाद के लिए समर्पित है और उसके लिए पहले राष्ट्र द्वितीय पाटी और अंत में अपने जीवन को आदर्श बनाने के लिए कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं और कोरोना कल के दौरान सेवा भाव से किए गए कार्य और ऐसे कार्य करते हुए कई कार्यकर्ताओं का सर्वोच्च बलिदान इसके जीवन्त उदाहरण है उन्होंने कहा कि 2014 और उसके बाद 2019 की ऐतिहासिक जीत मतदाता और कार्यकर्ता के बीच बेहतर समन्वय को समर्पित रही और केंद्र की मोदी सरकार की जनहित कार्य योजनाओं को जनता तक पहुंचने में भी कार्यकर्ताओंने सेतु का काम किया। सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी ने कहा की पहली सरकार ने योजनाएं बनाई दूसरे कार्यकाल में योजनाओं पर अमल हुआ नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्य अब उत्तर पूवी दिल्ली में भी तीसरे कार्यकाल में शुरू किए गए विकास कार्यों को पूर्ण कर जनता को समर्पित करना है बचे कार्यों को कार्य सूची में जोड़कर उन्हें जनहित में समर्पित कर क्षेत्र में विकास की आदर्श तस्वीर को बनाना है मैं बीते 2 महीने से हर समाज के प्रतिष्ठित लोगों से मिला पुनः पाटी तथा केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएं हमारा मुकाबला राष्ट्रवाद के विचार को चोट पहुंचाने वालों से है और हमें यह बात कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन-जन तक पहुंचानी है हमें भरोसा है कि हमें इस बार ऐतिहासिक जन आशीर्वाद मिलने जा रहा है।

Leave a Comment