Sat, Apr 26, 2025

Home/ खेल / न्यूयर्क में रोहित शर्मा ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर सिक्स जड़कर रचा इतिहास

न्यूयर्क में रोहित शर्मा ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर सिक्स जड़कर रचा इतिहास

वनडे में भी रोहित शर्मा कर चुके हैं यह कमाल

10 Jun 2024 09:29 AM 132 views

न्यूयर्क में रोहित शर्मा ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर सिक्स जड़कर रचा इतिहास

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 9 जून को भारत-पाकितान मैच के दौरान एक नया इतिहास रच दिया। न्यूयार्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के टी-20प् के पहले ओवर में सिक्स जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में 9 जून को भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला गया। बाबर आजम ने टास जीतकर पर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। पहले ओवर में रोहित ने शर्मा का सामना शाहीन शाह अफरीदी से हुआ। इसी ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने इतिहास रचा। टी20 में शाहीन शाह अफरीदी के पहले ओवर में एक शानदार सिक्क जड़कर अपने नाम एक अनोखा रिकार्ड दर्ज कर लिया।
दरअसल, टी20 में शाहीन अफरीदी के पहले ओवर में आज तक किसी भी बल्लेबाज ने सिक्स नही जड़ा था, लेकिन जो कोई नही कर सका था उसे रोहित शर्मा ने कर दिया। पहले ओवर की तीसरी गेंद शाहीन ने पैड लाइन पर एक खराब गेंद की। रोहित ने डीप स्क्वायर लेग की तरफ आसानी से फ्लिक करते हुए शानदार सिक्स जड़ा। रोहित का यह शाट देखकर पूरा स्टेडियम झूम उठा। शाहीन अफरीदी के 68 टी-20 मैच में यह पहली बार था जब उनके पहले ओवर में किसी बल्लेबाज ने सिक्स मारा हो। यही नही रोहित शर्मा ही वो पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे में शाहीन अफरीदी के पहले ओवर में सिक्स जड़ा है। एशिया कप 2023 के सुपर-4 मैच में रोहित ने पांच डाट गेंद खेलने के बाद छक्का जड़कर यह उपल्बधि हासिल की थी।