Sat, Apr 26, 2025

Home/ अंतर्राष्ट्रीय / 15 लाख से अधिक तीर्थयात्री मक्कां पहुंचे

15 लाख से अधिक तीर्थयात्री मक्कां पहुंचे

सऊदी अरब में हज यात्रियों ने की काबा की परिक्रमा

14 Jun 2024 10:13 AM 137 views

15 लाख से अधिक तीर्थयात्री मक्कां पहुंचे

मक्का, एपी। सऊदी अरब के मक्का में बड़ी संख्या में मुस्लिम तीर्थयात्रियों ने हज की आधिकारिक शुरुआत के लिए मीना की ओर जाने से एक दिन पहले गुरुवार को इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल काबा की परिक्रमा की। सऊदी अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार तक 15 लाख से अधिक तीर्थयात्री यहां पहुंच चुके थे। अभी और लोगों के आने की उम्मीद है। आधिकारिक तौर पर शुक्रवार को तीर्थयात्रा शुरू होने के बाद सउदी अरब में रहने वाले लोगों के भी बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है।