Sat, Apr 26, 2025

Home/ स्वास्थ्य / कितनी देर चबाना चाहिए च्युइंग गम....

कितनी देर चबाना चाहिए च्युइंग गम....

निगलने से क्या होगा नुकसान

15 May 2024 11:07 AM 104 views

कितनी देर चबाना चाहिए च्युइंग गम....

नई दिल्ली । च्युइंग गम चबाना सेहत के लिए फायदेमंद रहता है। खेल के दौरान आपने खिलाड़ियों को अक्सर च्युइंग चबाते हुए देखा होगा। च्युइंग गम को मेंटल हेल्थ सुधारने में बेहद असरदार माना जाता है। च्युइंग गम चबाने के लिए होती है, लेकिन इस निगलने से मना किया जाता है। लेकिन कई लोग गलती से च्युइंग गम को निगल जाते हैं।  ऐसा अक्सर बच्चे करते हैं। अधिकतर लोग मानते हैं कि च्युइंग निगलने से यह पेट में सालों तक पड़ी रह सकती है और इससे मौत भी हो सकती है। क्या वाकई इस बात में कोई हकीकत है? रिपोर्ट के मुताबिक च्युइंग गम को चबाने के लिए तैयार किया जाता हैं, इस निगलने की सलाह नही दी जाती है। च्युइंग गम को निगलने से सेहत को नुकसान हो सकता है। अगर कोई गलती से च्युइंग गम निगल जाए, तब कभी-कभार ऐसा होना जानलेवा नही माना जा सकता है। यह सच है कि च्युइंग गम को आपका शरीर पचा नही पाता है, लेकिन च्युइंग गम आपके पेट में नही रहता है। यह निगलने के बाद आपके पाचन तंत्र के जरिए मल के रास्ते बाहर निकल जाता है। जो लोग अक्सर च्युइंग गम निगलते हैं या बहुत ज्यादा मात्रा में यह निगलते हैं, उनके केस में यह आंतों को ब्लाक कर सकती है। ऐसी स्थिति खतरनाक हो सकती है। इस कारण बार-बार च्युइंग गम निगलने से बचना चाहिए। खासकर बच्चों को च्युइंग गम को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। सिर्फ च्युइंग गम को निगलना ही नही, बल्कि घंटों तक चबाना भी सेहत के लिए अच्छा नही माना जाता है। जानकारों का मानना है कि लोगों को एक दिन में 15-20 मिनट से ज्यादा च्युइंग गम नही चबानी चाहिए। घंटों च्युइंग गम चबाने से दांतों की चिकनी परत और इनेमल घिसने लगते हैं। ऐसा करने से आपके दांतों का डीमिनरलाइजेशन होने लगता है, जिससे गंभीर समस्या पैदा हो सकती है। जिन लोगों को दांतों की समस्याएं हैं, वे च्युइंग गम खाने से पहले डेंटिस्ट की सलाह जरूर लें। इसके अलावा च्युइंग ज्यादा चबाने से आपको जबड़े से जुड़े डिसआर्डर भी पैदा हो सकते हैं।