न्यूयार्क। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान ने पहली बार ये स्वीकारा की नया भारत एक खतरनाक ईकाई है। स्थायी राजदूत मुनीर अकरम ने वैश्विक मंच पर एक बार फिर भारत पर आरोप लगाया और कहा कि ’नया भारत आपके घर में आता है और आपको मार डालता है।’अकरम ने पिछले दिनों अमेरिकी डेली में छपि रिपोर्ट के हवाले से यह बयान दिया। टारगेट किलिग को लेकर भारत पर निशाना साधते हुए अकरम ने खालिस्तानी हरदीप सिह निज्जर की हत्या का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार विदेशी धरती पर रहने वाले राजनीतिक विरोधियों का खात्मा करने के लिए पाकिस्तान के अदंर भी इसी तरह की टारगेट किलिग की घटनाओं को अंजाम देते है। 2 मई को महासभा को संबोधित करते हुए अकरम ने कहा कि ’पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने सुरक्षा परिषद, महासचिव और महासभा के अध्यक्ष को पाकिस्तान में टारगेट किलिग के भारत के अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह आतंकवाद केवल पाकिस्तान तक सीमित नही है। यह कनाडा, अमेरिका और संभवतः अन्य देशों में भी इसका प्रयास जारी है।’
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि ने भारत पर आरोप लगाते हुए वाशिगटन पोस्ट के हवाले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भाषण का भी उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि ’पीएम मोदी ने ऐसा कहा था कि आज, भारत के दुश्मन भी जानते हैं कि यह मोदी है। यह नया भारत है। यह नया भारत आपके घर में घुसकर आपको मार डालता है। यूएन में पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि नया भारत खतरनाक है, यह सुरक्षा नही, बल्कि असुरक्षा प्रदान करने वाला है।’दरअसल, देश में चल रहे आम चुनावों के लिए प्रचार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के बारे में एक महत्वपूर्ण टिप्पणी की थी। महाराष्ट्र के लातूर में एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि ’आज भारत डोजियर नही भेजता है। आज भारत आतंकवादियों को उनके ही घर में घुसकर मारता है।’