Wed, Jul 30, 2025

Home/ राष्ट्रीय / राहुल गांधी कुर्ते पजामे में पहुंचे संसद

राहुल गांधी कुर्ते पजामे में पहुंचे संसद

भारत जोड़ों यात्रा के दौरान अक्सर पहनी थी सफेद टी-शर्ट

26 Jun 2024 12:43 PM 229 views

राहुल गांधी कुर्ते पजामे में पहुंचे संसद

सोनिया शर्मा
नई दिल्ली। आज लोकसभा में विपक्षल के नेता राहुल गांधी जब संसद में पहुंचे तो उनके पहनावे में बड़ा बदलाव देखने को मिला। राहुल गांधी आज अपने पुराने लिबास पजामा कुर्ते में एक बार फिर से नजर आए हैं। जिसके बाद से ही उनके लिबास को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। बीते कुछ सालों से हम सब राहुल गांधी को सफेद टी-शर्ट में देख रहे हैं। लेकिन इससे पहले राहुल कुर्ता पजामा भी पहना करते थे। जिसे लेकर खूब चर्चाएं होती थीं। लेकिन हाल के कुछ वर्षों में उन्हें सिर्फ सफेद टी-शर्ट में ही देखा गया है। राहुल गांधी ने अपने जन्मदिन (19 जून) पर ’व्हाइट टी-शर्ट’ कैंपेन की भी शुरूआत की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि यह टी-शर्ट पारदर्शिता, दृढ़ता और सादगी का प्रतिनिधत्व करती है। रायबरेली के सांसद ने एक पोस्ट में कहा, आप सभी को जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए मेरा हार्दिक धन्यवाद। मुझसे अक्सर पूछा जाता है कि मैं हमेशा ’व्हाइट टी-शर्ट’ क्यों पहनता हूं। यह टी-शर्ट मेरे लिए पारदर्शिता, दृढ़ता और सादगी का प्रतीक है। साथ ही उन्होंने लोगों से उनके इस कैंपेन में भाग लेने के लिए भी कहा। राहुल गांधी ने कहा, ये मूल्य आपके जीवन में कहां और कितने उपयोगी हैं?
जन्मदिन के मौके पर राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ और पार्टी मुख्यालय के आसपास कार्यकर्ताओं और नेताओं के द्वारा होर्डिंग और बैनर लगाए गए। राहुल गांधी ने भारत जोड़ों यात्रा के दौरान ही सफेद टी-शर्ट पहननी शुरू की थी। इसके बाद से वह जब भी कही दिखते तो सिर्फ और सिर्फ सफेद टी-शर्ट में ही दिखते थे। उनकी सफेद टी-शर्ट को लेकर लोग काफी चर्चाएं भी करते थे। जिसके बाद इस साल के जन्मदिन पर राहुल गांधी ने उन सभी सवालों के जवाब अपने एक ट्वीट में दे दिए।