नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में रसोई घर से संबंधित भी कई नियम बताए गए हैंए जिनका ध्यान रखने पर व्यक्ति को जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। वास्तु शास्त्र में इस बात का भी वर्णन मिलता है कि किचन में किस चीज को कभी खाली नही होने देना चाहिएए वरना व्यक्ति को इसके नकारात्मक परिणाम झेलने पड़ सकते हैं।
न खत्म होने दें ये चीज
कई लोगों की आदत होती है कि वह रसोई के सामान जैसे मसाले के पूरी तरह खत्म हो जाने के बाद ही उसे खरीदते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसारए जिस भी पात्र में आप नमक रखते हैंए उसे कभी खाली नही होने देना चाहिए। इससे जीवन में नकारात्मकता बढ़ सकती है। इसके साथ ही अपनी रसोई में कभी भी सरसों का तेल भी खत्म नही होने देना चाहिए।
जरूर रखें इस बात का ध्यान
हल्दीए रसोई का एक जरूरी मसाला है। इसके बिना व्यंजन का स्वाद अधूरा रह जाता है। साथ ही इसे मांगलिक कार्यों में भी विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है। वास्तु के अनुसारए रसोई में हल्दी को भी कभी खत्म नही होने देना चाहिए। ऐसे में हल्दी के खत्म होने से पहले ही इसे खरीद लें।
होने सकती हैं धन संबंधी समस्याएं
भारतीय संस्कृति में आटाए हमारे भोजन का एक जरूरी हिस्सा है। अधिकतर पकवानों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि यदि आपके किचन में आटा समाप्त हो जाएए तो इससे मान.सम्मान की हानि हो सकती है। इसके साथ ही चावल को भी कभी समाप्त नही होने देना चाहिएए क्योंकि इसका संबंध शुक्र ग्रह से माना गया है। इसके समाप्त होने पर धन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।