Thu, Jul 31, 2025

Home/ अंतर्राष्ट्रीय / भारत द्वारा भेंट किए विमानों का संचालन कर रहा है मालदीव

भारत द्वारा भेंट किए विमानों का संचालन कर रहा है मालदीव

इनका संचालन अभी भी मालदीव की सेना कर रही है

05 Jun 2024 12:44 PM 141 views

भारत द्वारा भेंट किए विमानों का संचालन कर रहा है मालदीव

माले। मालदीव से अपने सैन्य अफसर वापस बुलाने के बाद से भारत की ओर से भेंट किए गए दो हेलीकाप्टरों को मालदीवी सेना एमएनडीएफ इन हेलीकाप्टरों को खुद ही संचालित कर रही है। अधादुडाटकाम ने एक अनाम वायुसैनिक के हवाले से बताया कि जब भी भारत के दिए हेलीकाप्टरों को हवा में उड़ाया जाता है, उसमें मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स (एमएनडीएफ) का एक सैनिक अवश्य बैठा होता है। 88 सैन्य अफसरों की आखिरी खेप तय समय 10 मई तक भारत लौट आई थी। लेकिन भारत ने इसके बाद भेंट किए दो हेलीकाप्टर और डोनियर विमानों का संचालन करने के लिए नागरिक अधिकारियों को भेजा था। इसके बावजूद अब इनका संचालन अभी भी मालदीव की सेना कर रही है।