सोनिया शर्मा
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने महाराष्ट्र की तरह प्रदेश सरकार को गिराने की कोशिश किए जाने के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के बयान को खारिज कर दिया। उन्होंने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिदे भ्रम में हैं और दिन में सपने देख रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उनका कोई भी विधायक बिकने को तैयार नही है। महाराष्ट्र के सतारा में चुनाव प्रचार के दौरान शिदे ने आपरेशन नाथ का जिक्र करते हुए आम चुनाव के बाद कर्नाटक सरकार को गिराने का दावा किया था। मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर कर्नाटक में हमारी सरकार नही गिरा पाएंगे। इस बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) संसदीय चुनाव हारने जा रहा है।