Sat, Apr 26, 2025

Home/ स्वास्थ्य / डाइट से अपनी कमजोरी को दूर कर सकती हैं महिलाएं

डाइट से अपनी कमजोरी को दूर कर सकती हैं महिलाएं

औरतों की कमजोरी दूर करने के उपाय

21 May 2024 01:51 PM 91 views

डाइट से अपनी कमजोरी को दूर कर सकती हैं महिलाएं

आए दिन महिलाओं को कमजोरी का सामना करना पड़ता है। इसकी मुख्य वजह है उनके शरीर की बनावट और बदलता हार्मोन। हालांकि महिलाएं डाइट से अपनी कमजोरी को दूर कर सकती हैं।
 
साबुत अनाज
महिलाओं के लिए साबुत अनाज बहुत ही हेल्दी आहार है। यह वजन को कम करने के साथ-साथ वजन को भी कंट्रोल करता है। साबुत अनाज खाने से महिलाओं के शरीर को एनर्जी मिलती है। ब्राउन चावल, क्विनोआ, ब्रान फ्लैक्स जैसे साबुत अनाज खाने से शरीर में फाइबर सामग्री बढ़ जाती है। अगर आप अपनी डाइट में साबूत अनाज को शामिल करते हैं, तो इसका एक और फायदा है। इससे आपकी पाचन शक्ति में सुधार देखने को मिलता है। यदि आपका पाचन तंत्र साफ हो जाता है, तो आप पेट फूलना, कब्ज और यहां तक कि कोलन कैंसर को रोक सकते हैं।
 
हरी पत्तेदार सब्जियां
औरतों की कमजोरी दूर करने के लिए उन्हें ऐसे आहारों का सेवन करना चाहिए जिसमें आयरन हो। आयरन में समृद्ध, पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां कैल्शियम का प्राकृतिक स्रोत है, जो महिलाओं की हड्डी को ताकत देते हैं। इतना ही नही, ये पत्तेदार सब्जियां मैग्नीशियम, विटामिन के, विटामिन सी और फाइटोन्यूट्रिएंट से भी भरे हुए हैं। आपको बता दें कि पत्तागोभी, ब्राक्ली, पालक जैसे हरी पत्तेदार सब्जियों को खाने से भारी मात्रा में विटमिन ई मिलता है, जो कि शरीर की सूजन को कम करता है।
 
नट्स
हृदय रोग, मधुमेह, रक्तचाप जैसी गंभीर रोगों से बचे रहना चाहते हैं, तो आप नियमित रूप से नट्स का सेवन कीजिए। यह स्वादिष्ट आहार आवश्यक विटामिन, खनिज और स्वस्थ वसा के पावरहाउस के रूप में जाना जाता है। ये आपकी हड्डियों के लिए अच्छा हैं और आपकी याददाश्त तेज बनाता है। बादाम हड्डियों को मजबूत करने वाले मिनरल्स जैसे मैग्नीशियम और कैल्शियम का एक बड़ा स्रोत हैं। अखरोट में ओमेगा -3 वसा का उत्कृष्ट स्रोत होता है, जिसके परिणामस्वरूप हड्डियों को संरक्षित और मजबूत किया जाता है।
पिस्ता केवल स्वादिष्ट नही हैं बल्कि मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन बी 6 में उच्च हैं। महिलाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। जो व्यक्ति हर दिन नट्स खाते हैं। वह अपने समग्र स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। 
 
सेब खाने का सही समय
एंटीआक्सीडेंट, फ्लैवानोइड और फाइबर में बेहद समृद्ध सेब कैंसर, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, और हृदय रोग विकसित करने के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। महिलाओं को सुबह उठकर नियमित रूप से सेब का सेवन करना चाहिए।
यह एक एंटीआक्सीडेंट है जो हमारे शरीर की बीमारी से लड़ने वाली क्षमताओं को बढ़ावा देने में मदद करता है। सेब मस्तिष्क को तेज करता हैं और जो अतिरिक्त वजन बहाल करना चाहते हैं, उन्हें अपने आहार में सेब शामिल करना चाहिए क्योंकि वे आपकी भूख को संतुष्ट करने में मदद करते हैं।
 
केला
केला ऐसा फल है जिसे खाने में बहुत मेहनत नही करनी पड़ती है इसीलिए कई लोग अपने ब्रेकफास्ट में केले को प्राथमिकता देते हैं। औरतों की कमजोरी दूर करने के उपाय केला महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
केला पोटेशियम में उच्च होता हैं जो शरीर की ब्लड सर्कुलेशन को बनाए रखता है। ये प्राकृतिक ऊर्जा का एक बड़ा स्रोत हैं क्योंकि उनमें विभिन्न विटामिन, खनिज और कार्ब्स होते हैं। केला आंत्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और कब्ज से आपको राहत देता है।
 
दूध
कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन बी 12 और रिबोफाल्विन में उच्च, दूध आपको स्वस्थ हड्डियां, स्वस्थ दांतों और चमकती त्वचा देता है। दूध स्तन कैंसर और कोलन कैंसर का खतरा भी कम कर सकता है।
आजकल प्रोटीन के प्रति लोग बहुत सचेत हैं। प्रोटीन के लिए आजकल बहुत प्रोडक्ट्स बाजार में उपलब्ध हैं और विज्ञापन के द्वारा हमें सम्मोहित करते हैं। जो वास्तव में उतने उपयोगी नही हैं और आर्थिक रूप से महंगे होते हैं। इसके लिए आप मूंगफली दाना और काला चना समान मात्रा में लेकर ,हल्का सेंक कर नमक और जीरा मिला सकते हैं और मिक्सी में पीस ले और सुबह शाम पानी से एक एक चम्मच खा सकते हैं और चाहे तो शक्कर की चासनी से बर्फी बनाकर खाएं यह बहुत पौष्टिक होता हैं। 
हड्डी सम्बन्धी समस्या के लिए थोड़ा बहुत घर का काम भी करे और खाना पीना नियमित करे। और मेनोपाज़ के साथ साथ उनकी स्वाभाव में और शरीर में परिवर्तन होने से चिड़चिड़ापन आने लगता है तो इस समय बहुत मानसिक धैर्य का परिचय दे। क्योकि यह एक सामान्य प्रक्रिया हैं। और इसका समय अमूमन 45 वर्ष से शुरू होकर प्रत्येक को अलग अलग समय में बंद होता हैं। अधिक मासिक स्राव होने पर महिला चिकित्सक से परामर्श लिया जाना उचित हैं। और चूँकि किचिन इनके हवाले होता हैं तो उसमे सिर्फ बनाने की समस्या हो सकती हैं खाने की नही होना चाहिए।