Sat, Aug 02, 2025

Home/ अंतर्राष्ट्रीय / सिरिल रामफोसा को एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका का राष्ट्रपति चुना

सिरिल रामफोसा को एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका का राष्ट्रपति चुना

अफ्रीकी कांग्रेस को नही मिला बहुमत

15 Jun 2024 10:46 AM 173 views

सिरिल रामफोसा को एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका का राष्ट्रपति चुना

दक्षिण अफ्रीका। सिरिल रामफोसा को एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका का राष्ट्रपति चुना गया है। दक्षिण अफ्रीकी संसद ने शुक्रवार को 7वी संसद की नेशनल असेंबली की पहली बैठक में सिरिल रामफोसा को राष्ट्रपति चुना है। रामफोसा अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस के सांसद मदुमसेनी एनटुली ने राष्ट्रपति पद के लिए रामफोसा के नाम का प्रस्ताव रखा और मुख्य न्यायाधीश रेमंड जोंडो की अध्यक्षता में हुई प्रक्रिया के दौरान इंकाथा फ्रीडम पार्टी के नेता और सांसद वेलेंकोसिनी हलाबिसा ने समर्थन किया। अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को कहा कि गठबंधन सरकार बनाने और दो सप्ताह पहले चुनाव में पार्टी को 30 साल बाद बहुमत नही मिला है। इसके बाद राजनीतिक गतिरोध को समाप्त करने के लिए मुख्य विपक्षी दल और अन्य दलों के साथ उसकी व्यापक सहमति बन गई है। दक्षिण अफ्रीका में लोगों ने 29 मई को मतदान किया। 399 मतपत्रों की गिनती की गई। इनमें 12 अवैध मतपत्र मिले थे। दक्षिण अफ्रीका की समाचार एजेंसी के मुताबिक रामफोसा को 283 वोट मिले। वही आथि्र्ाक स्वतंत्रता सेनानियों के नेता जूलियस मालेमा को केवल 44 वोट मिले। दक्षिण अफ्रीका समाचार एजेंसी के मुताबिक रामफोसा ने पहली बार 15 फरवरी 2018 और इसके बाद 22 मई 2019 को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। बता दें कि 1994 में दक्षिण अफ्रीका में हुए पहले लोकतांत्रिक चुनाव के बाद से अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस प्रमुख राजनीतिक ताकत रही है। अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस ने एक्स पर लिखा कि माननीय मटामेला सिरिल रामफोसा को आज रात केपटाउन इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में 7वी डेमोक्रेटिक संसद की नेशनल असेंबली की पहली बैठक में दक्षिण अफ्रीकी गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुना गया है।