मुंबई। शिल्पा शिदे एक बेहतरीन कलाकार हैं। उन्होंने ‘भाभीजी घर पर हैं’ से खूब कामयाबी हासिल की, लेकिन एक-डेढ़ साल के अंदर ही उन्होंने शो को छोड़ दिया था। शो छोड़ने के बाद उन्होंने मेकर्स पर कई आरोप लगाए थे। इसके बाद उन्होंने सुनील ग्रोवर के साथ एक कामेडी शो में काम किया, लेकिन यहां भी उनका मेकर्स से झगड़ा हो गया। हालांकि, वह ‘बिग बास 11’ जीती थी। फिर भी उन्हें कुछ काम नही मिला। वह टीवी पर न के बराबर दिखाई देने लगी। बीते साल वह झलक दिखला जा 10 में नजर आईं थी। इस शो से वह बहुत जल्द बाहर हो गईं। आपको बता दें अब शिल्पा शिदे ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि वह कुछ अलग करना चाहती हैं, जिसमें कोई कंट्रोवसी न हो। उन्होंने कहा कि वह शो को लेकर एक्साइटेड हैं। शिल्पा शिदे ने आगे कहा कि वह इस सीजन से कुछ अलग की उम्मीद कर रही हैं। भगवान से प्रार्थना भी कर ही हैं कि कोई कंट्रोवसी हो। मेरी रियल पर्सनैलिटी है, इसमें कोई फिल्टर नही है। इसलिए वह शो में उतनी ही रियल दिखेंगी जितनी अपनी लाइफ में हैं। शिल्पा ने शो के लिए खास तैयारियां भी की हैं। उन्होंने कहा कि वह ठीक से खा रही हैं और अच्छी नीद ले रही हैं, क्योंकि हमें नही पता कि हमें वहां अच्छा खाना और सोने का समय मिलेगा या नही। साथ ही उनका मानना है कि आप दिमागी तौर पर मजबूत हैं तो आप कोई भी स्टंट कर सकते हैं। इसलिए वह खुद को दिमागी तौर पर मजबूत बना रही हैं।
शिल्पा शिदे ने कहा कि उन्हें हर किसी से डर लगता है, लेकिन कृष्णा श्राफ की फिटनेस उन्हें सच में डराती है। उन्होंने कहा कि वह एक अच्छी कंटेस्टेंट हैं। स्टंट से ज्यादा उन्हें कंटेस्टेंट्स से डर लगता है। रोहित शेट्टी इस शो को शुरू से होस्ट कर रहे हैं। ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ की शूटिग इस साल रोमानिया में हो रही है। शिल्पा के अलावा अन्य कंटेस्टेंट में अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, कृष्णा श्राफ, गशमीर महाजनी, असीम रियाज, शालीन भनोट, करण वीर मेहरा, आशीष मेहरोत्रा, अदिति शर्मा, सुमोना चक्रवर्ती, नियति फतनानी और निमृत कौर अहलूवालिया शामिल हैं।