Sat, Apr 26, 2025

Home/ भक्ति / इस साल बसंत पंचमी का पर्व 14 फरवरी को मनाया जाएगा

इस साल बसंत पंचमी का पर्व 14 फरवरी को मनाया जाएगा

बसंत पंचमी पर लगाएं मां सरस्वती को इन चीजों का भोग

08 Feb 2024 11:45 AM 80 views

इस साल बसंत पंचमी का पर्व 14 फरवरी को मनाया जाएगा

नई दिल्ली। बसंत पंचमी सनातन धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। इस दिन पर भक्त ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा करते हैं। यह त्योहार माघ महीने में पड़ने वाले शुक्ल पक्ष के पांचवें दिन मनाया जाता है। यह दिन बसंत ऋतु की शुरुआत का भी प्रतीक है। 
 
बेसन के लड्डू 
इस दिन साधक बुद्धि की देवी की प्रार्थना करते हैं। साथ ही उन्हें उनका प्रिय भोग चढ़ाकर प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं।
बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती को बेसन के लड्डू का भोग लगाना अच्छा माना जाता है, जो जातक इस दिन मां सरस्वती को लड्डू का भोग लगाते हैं, उन्हें करियर के क्षेत्र में सफलता मिलती है। साथ ही आय के नए मार्ग खुलते हैं। यह भोग भगवान विष्णु को भी अति प्रिय है।
 
केसर की रबड़ी
बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को केसर की रबड़ी का भोग भी लगाया जाता है। यह ज्ञान की देवी को प्रसन्न करने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। साथ ही जो लोग इस शुभ अवसर पर मां सरस्वती (ैंतंेअंजप च्नरं 2024) की विधि अनुसार पूजा करते हैं और उन्हें यह भोग अर्पित करते हैं, तो उनपर मां की कृपा सदैव बनी रहती है।
 
केसर की खीर का भोग
बसंत पंचमी के दिन माता मां सरस्वती को केसर की खीर का भोग जरूर लगाएं। केसर को शुभता और चावल को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आप मां को यह भोग अर्पित करते हैं, तो आपको मनचाहे करियर की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही ज्ञान और विद्या का आशीर्वाद मिलता है।